May 16, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

नहीं बचा पायी टॉयलेट पेपर भी 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

चोर चोरी करने के लिए कई तरह की चालाकी करते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि उनकी चालाकी कोई काम नहीं आती और उल्टा वो फंस जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो फेसबुक पर वायरल हो रहा है। जिसे अब तक 1.2 लाख बार देखा जा चूका हैं। आइये बताते है, इस विडियो के बारे में। दरअसल, एक अस्पताल में चोर बड़ी ही चालाकी से चोरी करने कि कोशिश कर रहा था।

लोगों से बचने के लिए उसने अपने चेहरे को ढँक लेना बेहतर समझा, लेकिन उसने चेहरे को ढंका भी तो टॉयलेट पेपर से, जो उसे बचा ना सका। वो पेपर से अपने चेहरे से ढँक तो लेता है। लेकिन दूसरा कैमरा उसे पकड़ लेता है। इससे बचने के लिए वो यहां भी पेपर का इस्तेमाल करता है। लेकिन इतनी मेहनत के बाद भी वो अपने चेहरे को बचा नहीं पाता और पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेती है।

अब आपको बता दे ये, फनी वाकया है चीन के हुबेई शहर का जिसका वीडियो अब तक पूरी दुनिया देख चुकी है। तो चलिए आपको भी दिखा देते हैं ये वीडियो जिसे देखकर आपको हंसी ही आएगी।

Related Posts