July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म सफर

जगहों के ऐसे नाम सुन हंस-हंसकर हो जाएंगे लोट-पोट

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

भारत में आए दिन लोगों के अजीबोगरीब कारनामें देखने को मिलते हैं और शायद यही वजह है की सोशल मीडिया पर यह सुर्खियां बनी रहती है। लेकिन क्या आप जानते हैं की भारत में ना तो सिर्फ केवल लोग बल्कि यहां के नाम भी बढ़े ही अजीबोगरीब जिन्हें शायद आपने कभी सुना भी नहीं होगा। आज हम ऐसे ही भारत के कुछ नामों से रूबरू कराएंगे जिनको सुनने के बाद आप भी हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाएंगे।

जालंधर का एक गांव

काला बकरा आपने अपने आस-पास तो देखा ही होगा लेकिन क्या आपने उसके ऊपरएक रेलवे स्टेशन का नाम देखा है जो भारत में स्थित है। आपको बता दें कि, भारत में काला बकरा नाम का एक रेलवे स्टेशन स्थित है जो जालंधर के एक गांव में पड़ता है। दरअसल, यह नाम एक सैनिक के ऊपर रखा गया है जिन्हें ब्रिटिश काल में अंग्रेज शासन द्वारा सम्मानित किया गया था।

सबसे लंबा रेलवे स्टेशन नाम

वैसे तो भारत में रेलवे स्टेशन के नाम काफी छोटे होते है लेकिन क्या आपने एक ऐसे रेलवे स्टेशन के बारे में सुना है जिसका नाम ही इतना लंबा है कि आप याद भी नहीं कर पाएंगे। बता दें कि, भारत में चेन्नई के पास अराकोणम-रेनिगुंटा रूट पर एक Venkatanarasimharajuvaripeta रेलवे स्टेशन पड़ता है जिसे देश के लॉगेस्ट रेलवे स्टेशन नाम से भी जाना जाता है।

बिहार का नरकटियागंज रेलवे स्टेशन

नरकटियागंज रेलवे स्टेशन बिहार के पश्चिम चम्पारण जिले के गांव में पड़ता है। साथ ही यह औरह में नेपाल की सीमा से लगा हुआ एक गांव है।

उत्तर प्रदेश का एक कस्बा पनौती

वैसे तो पनौती किस्मत और लोगों को कहा जाता है लेकिन क्या आपने उत्तर प्रदेश के गांव के बारे में सुना है जिसे पनौती नाम से जाना जाता है। आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिलें में एक छोटा सा कस्बा है जिसे पनौती नाम से जाना जाता है। आपको बता दें कि, इस जगह का नाम ही सिर्फ पनौती है।

रामपुर का गांव सुअर

सुअर को आमतौर पर एक जानवर के रूप में देखा जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं की सुअर के नाम पर गांव है जो भारत में स्थित है। आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक गांव स्थित है जिसे सुअर कहा जाता है।

Related Posts