July 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular खेल

अब इमरान के पास सिर्फ ‘भुत’, गाया ‘कभी भारत को हराने’ का धुन

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इमरान खान जब प्रधानमंत्री बने तो प्रशंसकों को उनसे बड़ी उम्मीदें थीं। प्रशंसक मान रहे थे कि इमरान खान पाकिस्तान को अराजक माहौल से बाहर निकाल सकते हैं। लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है। इसके विपरीत इस देश का आर्थिक संकट और बढ़ता जा रहा है। ऐसे में इमरान खान वर्तमान की बजाय इतिहास को यादकर खुश होने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक समय था जब हम अपने से सात गुने भारत को हराया करते थे।

इमरान खान ने वर्ल्ड इकॉनामी फोरम (WEF 2020) में कहा, ‘1960 के दशक में पाकिस्तान चमकता हुआ देश और एशियाई देशों का रोल मॉडल था। हम बड़ी उम्मीदों के साथ बड़े हुए। दुर्भाग्य से पाकिस्तान में लोकतंत्र जमीन पर सही ढंग से नहीं उतर सका। जब लोकतंत्र सही ढंग से काम नहीं कर सका तो सेना आई…’

इमरान खान ने इसी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘जब मैं क्रिकेट खेलता था तब हम अपने से सात गुना बड़े भारत को अक्सर हराया करते थे। सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि हॉकी और अन्य खेलों में भी हम भारत को हराते थे। हम महान थे।’ बता दें कि इमरान खान अपने जमाने के में दुनिया के चार सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में गिने जाते थे।

इमरान खान कहा, ‘पाकिस्तान के संस्थापक इस देश को अच्छा और न्यायप्रिय देश बनाना चाहते थे. बाद में हम रास्ता भटक गए।

Related Posts