July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular सफर

देखना चाहेंगे धरती के 3000 फुट नीचे है इस गांव को !

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

क पूरा गांव है जो बसा ही धरती के नीचे हैं। हालाकि इस गांव की आबादी काफी कम है पर दुनिया भर की पर्यटन की जानकारी देने वाली साइट़स और संस्थाओं के बीच ये काफी मशहूर है। एडवेंचर प्रेमी सैलानी हजारों की तादात में यहां आने के लिए उत्सुक रहते हैं। 

ये गांव अमरीका के प्रसिद्ध ग्रैंड कैनियन के पास हवासू कैनियन में सुपाई नाम से जाना जाता है। एक ऐसा गांव, जो ज़मीन की सतह से तीन हज़ार फ़ुट नीचे बसा हुआ है। इसे देखने के लिए हर साल दुनिया भर से क़रीब 55 लाख लोग एरिज़ोना आते हैं। हवासू कैनियन के पास एक गहरी खाई है जहां ये प्राचीन गांव बसा हुआ है। इस गांव की कुल आबादी 208 बताई जाती है। जमीन की सतह से करीब 3000 फुट नीचे बसे इस गांव के रहने वाले अमरीका के मूल निवासी रेड इंडियन हैं।

आप को शायद हमारी बात अजीब लग रही पर यह वास्तविकता है। आज भी ये स्थान बाहरी आधुनिक दुनिया से काफी कटा हुआ है क्‍योंकि यहां आवागमन के साधन काफी सीमित हैं। यहां या तो कठिन सफर करके पैदल जाया जा सकता है या खच्‍चर पर बैठ कर। एक और जरिया है यहां आने वाले इक्‍का दुक्‍का हवाई जहाज, जो गांव को नजदीकी हाइवे से जोड़ते हैं। यहां तक गांव में आज भी चिट्ठियां ले जाने का काम खच्‍चरों पर ही किया जाता है।

Related Posts