July 6, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

चीन की ही पैदावार सार्स को भी काफी पीछे छोड़ चुका  है कोरोना 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता  टाइम्स :

चीन में फैला कोरोना वायरस अब महामारी का अकार लेता जा। रहा है। लेकिन अचरज की लेकिन अचरज की बात यह है यह वायरस उस जानलेवा संक्रम को भी भी भयानक रूप ले चूका है जो आज से ठीक 17 साल पहले चीन में फैला था। सार्स (SARS) नाम के उस जानलेवा वायरस का संक्रमण से लगभग 5,327 चीनी नागरिक संक्रमित हुए थे। 2003 में फैले उस वायरस की वजह से चीन में लगभग 349 ने दम तोड़ा था। लेकिन अब ठीक उस घटना के 17 साल बाद 2020 में आए नए वुहान कोरोना वायरस  चीन के लिए और खतरनाक साबित हो रहा है। अब तक सिर्फ चीन में ही लगभग 7,700  नागरिक कोरोना वायरस की गिरफ्त में आ चुके हैं।  आधिकारिक आंकड़ों के हिसाब से पड़ोसी देश में ही लगभग 170 लोग दम तोड़ चुके हैं।

चीन से ही पैदा हुआ सार्स वायरस की वजह से पूरी दुनिया में हजारो लोग संक्रमित हुए थे। सार्स वायरस के संक्रमण और मौतों को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे महामारी घोषित किया था।

चीन ने सार्स वायरस के बारे में भी पूरी दुनिया को सही जानकारी नहीं दी थी। सार्स पूरे चीन में तेजी से फैल रहा था और नागरिक संक्रमित होकर मर रहे थे। इसके बावजूद चीनी अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय संगठनों से सटीक जानकारी छुपा कर इसके बेहद कम मामले बताए थे. इस गलती की वजह से खतरे का सही अनुमान नहीं लग पाया और 17 देशों में हजारों लोग सार्स वायरस से संक्रमित हुए।

Related Posts