February 23, 2025     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

साढ़े 14 करोड़ लोगों से चुराकर चीनी सेना ने बनाया नया रिकॉर्ड 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

लाख-दो लाख नहीं पूरे साढ़े 14 करोड़ लोगों का सब राज चुराकर इन लोगों ने की थी दुनिया की सबसे बड़ी हाकिंग। 2017 में दुनिया की सबसे बड़ी हैकिंग में कंज्यूमर डेटा हैक करने के लिए अमेरिका ने चीनी मिलिट्री के चार लोगों पर आरोपी बनाया है।  इन चारों पर इक्विफैक्स क्रेडिट रिपोर्टिंग एजेंसी और करोड़ों अमेरिकियों के निजी डेटा को चुराने का आरोप लगा है।

हैकर्स ने नाम, अड्रेस, सोशल सिक्यॉरिटी (लॉगइन और पासवर्ड) और ड्राइवर के लाइसेंस नंबर व कंपनी के डेटा बेस में सेव दूसरी निजी जानकारियां चुरा ली थीं। चीनी सेना की एक विंग पीपल्स लिबरेशन आर्मी के चार सदस्यों पर कंपनी के ट्रेड सीक्रेट्स जैसे डेटाबेस डिजाइन चुराने का भी आरोप है। विधि-प्रवर्तन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इसके अलावा हैकर्स ने यूजर्स के ट्रैक्स भी हासिल किए जिनमें हर दिन लॉग फाइल को डिलीट कर देना शामिल है। इसके अलावा करीब 20 देशों में दर्जनों सर्वरों के जरिए ट्रैफिक रूटिंग भी इसमें शामिल था।

Related Posts