July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

सीएम पिता के बाद बेटे के मौत पर भी, आखिर क्यों ?

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

हाईप्रोफाइल एक परिवार में मौत का यह दूसरा मामला है। पिता के बाद बेटा भी। रहस्यमयी तरीक़े से आत्महत्या करने वाले अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल का मामला अब तक सुलझा नहीं कि उनके बेटे की भी मौत हो गयी। कलिखो पुलकी सुसाइड नोट की गुत्थी साढ़े तीन बाद भी अब तक सुलझ नहीं पाई है और इस बीच एक और बुरी ख़बर है। कालिखो पुल के बेटे शुभांसो पुल ब्रिटेन के ब्राइटन शहर में मृत पाए गए हैं। 20 साल के शुबांसो ब्रिटेन की एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे।

अपने फ्लैट के बेडरूम में 11 फरवरी मंगलवार को उन्हें मृत पाया गया। फौरी तौर पर पुलिस का दावा है कि शव रहस्यमय हालात में नहीं मिला है। इसलिए ये ख़ुदकुशी का मामला हो सकता है। ईस्ट ससेक्स पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि मंगलवार दोपहर 3.41 बजे एक फोन आया। इसमें बताया गया कि 20 साल के एक शख्स का शव बेडरूम में पड़ा है।

बता दे, शुभांसो के पिता कलिखो ने भी 9 अगस्त 2016 में नीति विहार स्थित आधिकारिक आवास में आत्महत्या कर ली थी। तब उन्होंने 60 पन्नों के सुसाइड नोट में न्यापालिका के कुछ बड़े नामों और वर्तमान मुख्यमंत्री समेत राज्य के कुछ नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। जो मामला आज भी नहीं सुलझा है। आज भी उनके आत्महत्या का सही कारण सामने नहीं आया और अब उनके बेटे ने भी आत्महत्या कर ली। जिसके पीछे भी एक सवाल ही रह गया।

Related Posts