July 2, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

सिर्फ पुलिस नहीं पूरी दुनिया खौफ खाने लगी थी इस किलर से 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

दुनिया में कई ऐसे सीरियल किलर हुए जिन्होंने अपने आतंक से दुनिया को खौफजदा कर दिया था। 1970 के दौर में इसने अमेरिका में एक ऐसा ही किलर था रॉडनी अलकाला। इसने एक के बाद एक लड़कियों का मर्डर कर पूरे अमेरिका में सनसनी मचा दी थी। ये सारे मर्डर एक ही तरीके से किए गए थे। रॉडनी पहले इन लड़कियों को डेट पर ले जाता और वहीं से लड़कियां गायब हो जाती थी। एक के बाद एक हो रहे मर्डर से पुलिस भी खौफ में आ गयी थी। हालाँकि पुलिस ने काफी छानबीन के बाद पता लगाया कि इन सब लड़कियों का रॉडनी से कॉमन कनेक्शन था।

इस आधार पर पुलिस ने रॉडनी को 1979 में गिरफ्तार कर लिया. साल 2010 में कैलिफोर्निया कोर्ट ने उसे इन मर्डर्स के आधार पर मौत की सजा सुनाई। फिलहाल रॉडनी अमेरिकी जेल में अपनी मौत का इंतजार कर रहा है। लेकिन रॉडनी के जेल जाने के बाद कुछ चौकाने वाले खुलासे हुए। दरअसल, 2013 में जब पुलिस ने रॉडनी के घर की तलाशी ली, तो उन्हें वहां करीब 1000 महिलाओं की फोटोज मिली। कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि रॉडनी ने तस्वीर में मौजूद महिलाओं को  ही खून के घाट उतरा था।

Related Posts