June 28, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

अजब : नहीं कोई VALENTINE, तो बस जान लीजिये इनके पैकेज 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

14 फरवरी यानी की वेलेंटाइन डे आ गया है। अकसर लोग वेलेंटाइन डे से पहले अपने लिए एक पार्टनर की तलाश में जुट जाते हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि लोगों को अपने लिए कोई पार्टनर नहीं मिल पाता। ऐसे में गुड़गांव के एक लड़के ने ऑफर दिया है। वेलेंटाइन के दिन जो लड़कियां अकेली हैं और अपने लिए पार्टनर नहीं ढूंढ पाई हैं उनके लिए ये लड़का किराए का बॉयफ्रेंड बनने के लिए तैयार है।

ये ऑफर देने के लिए उसने सोशल मीडिया का सहारा लिया है। उसने अपने आपको किराए का बॉफ्रेंड बनाने के लिए 4 पैकेज में ऑफर दिया है। उसका ये ऑफर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

पैकेज

पहला पैकेज: हाथ थामना और कंधे पर हाथ रखना।
दूसरा पैकेज: हाथ थामना, कंधे पर हाथ रखना, हग, गाल और माथे पर किस।
तीसरा पैकेज: हाथ थामना, कंधे पर हाथ रखना, हग, गाल और माथे पर किस के साथ होंठ चूमना।
चौथा पैकेज: आप जो चाहें।

पैकेज में उसने 20 प्रतिशत डिस्काउंट देने और फ्री ऑडी राइड की भी बात कही है। हालांकि कहीं भी उसने अपने रेट के बारे में बात नहीं की है।

उसके इस ऑफर को लगभग 60 हजार लोग देख चुके हैं। वहीं अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उस लड़के को 17 हजार कमेंन्ट्स मिले हैं।शकुल गुप्ता नाम के इस लड़के की उम्र 26 साल है। उसने खुद को एन्टरप्रेन्योर बताया है। शकुल की हाइट 160 सेमी है। उसका कहना है कि मुझे रेंट पर ब्वॉयफ्रेंड बनाते हैं तो आपके पैरेंट्स या दोस्त मुझे देखकर खुश होंगे। उसने अपने बारे में बताते हुए कहा कि वो किसी भी तरह का खाना बना सकता है और साथ में बैठकर नेटफ्लिक्स देख सकता है। उसने केवल अपनी तारीफ ही नहीं लिखी बल्कि उसने अपने बारे में कुछ नेगेटिव पॉइंट्स भी लिखे हैं। उसने लिखा है कि वह कॉक्रोच से लड़की को नहीं बचा सकता और फैशन के बारे में बात नहीं कर सकता है। इसके अलावा वह सीफुड भी नहीं खा सकता।

बता दें कि शकुल ने पिछले साल भी इसी तरह का एक ऑफर दिया था। 2017 में उसने अपने वेलेन्टाइन डेट को क्राउडसोर्स करने का दावा किया था। पिछले साल उसने दावा किया था कि उससे 2 हजार लड़कियों ने संपर्क किया था। उनमें से उसने 5 बेस्ट को वेलेंटाइन डे का वक्त साथ बिताने के लिए चुना था।

Related Posts