September 28, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular खेल

OMG : हॉकी गलत, देश का कोई राष्ट्रीय खेल ही नहींं  

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

हां भी राष्ट्रीय खेल की बात होती है तो ‘हॉकी’ ही लिखा जाता है। लेकिन क्या ये सही है! महाराष्ट्र के एक अध्यापक द्वारा आरटीआई में पूछे गए सवाल में इसका चौंकाना देने वाला जवाब सामने आया है। क्योंकि इतने सालों बाद पता चला है भारत को तो कोई राष्ट्रीय खेल है ही नहीं।

दरअसल, महाराष्ट्र में शिंदखेड़ा के एक स्कूल में पर्यावरण विषय के अध्यापक सुरेश अग्रवाल से छात्रों ने राष्ट्रीय खेलों से संबंधित कुछ सवाला पूछे थे। जिसमें एक सवाल ”हॉकी को राष्ट्रीय खेल बनाने की घोषण कब हुई” का जवाब उनके पास नहीं था। उस सवाल का जवाब पाने के लिए अध्यापक सुरेश अग्रवाल ने केंद्रीय खेल मंत्रालय में आरटीआई डालकर जवाब मांगा था। इसके जवाब में सरकार की तरफ से कहा गया है कि देश का कोई राष्ट्रीय खेल नहींं है। सरकार सभी खेलो को बढ़ावा देने का काम करती हैं।

मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि भारत सरकार ने किसी भी खेल को राष्ट्रीय खेल घोषित नहीं  किया है, भारत सरकार भी खेलो को बढ़ावा देने की काम करती हैं। ये लिखित जवाब सरकार की तरफ से एक आरटीआई में पूछे गए सवाल के जवाब में दिया है।

Related Posts