June 26, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

भारत की ‘नो एंट्री’ पर पाकिस्तान की गोद में जा बैठी यह सांसद  

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

भारत ने एंट्री रोकी तो पाकिस्तान ने स्वागत कह दिया। ब्रिटिश सांसद और लेबर पार्टी की नेता डेबी अब्राहम्स  का ई-वीजा भारत विरोधी गतिविधियों की वजह से रद्द हो गया है। अब खबर है कि वह दुबई से पाकिस्तान चली गई हैं। सूत्रों के मुताबिक उनका पाकिस्तान जाना पहले से ही तय था, लेकिन उन्होंने भारत से यह जानकारी छुपाई थी। बता दें कि डेबी अब्राहम्स को पाकिस्तान समर्थक के तौर पर भी जाना जाता है। वह पाकिस्तान के इशारे पर भारत के खिलाफ सक्रिय हुई हैं। उसका पाकिस्तान और पीओके का दौरा पाक सरकार द्वारा प्रायोजित है।

जम्‍मू-कश्‍मीर के विशेष राज्‍य का दर्जा खत्‍म करने की आलोचना करने वालीं ब्रिटिश सांसद डेबी अब्राहम्स ने सोमवार को आरोप लगाया था कि उन्हें भारत आने की मंजूरी नहीं दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ एक अपराधी की तरह सलूक किया गया।

जबकि  अब वह पाकिस्तान जा पहुंची। पता चला है उनके यात्रा का सारा खर्च पाकिस्तान सरकार ही उठा रही है।

Related Posts