July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

कभी सोचा है क्यों नहीं होती लड़कियों के शर्ट में जेब

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स 

ज के ज़माने में अगर कोई लड़कियों को लड़कों से कम आंके तो यह उनकी सबसे बड़ी गलती होगी।  क्योंकि आज लड़कियाँ किसी भी क्षेत्र में लड़कों से काम नहीं हैं। लड़कियां अब लडको की तरह ही रहने लगी है उनके कपड़ो में अब जींस, टीशर्ट, शर्ट, पैंट, ट्राउज़र आदि भी शामिल हो गये है। लडकियों के कपडे लड़को के कपड़ो से भले कितने ही समान लगते हो परन्तु इनमे बहुत से अंतर होते है जैसे महिलाओं और पुरुषों की शर्ट के डिज़ाइन में तो अंतर होता ही है। मगर इसमें एक और फर्क होता है। क्या आपने कभी नोटिस किया है वह है इनके कपड़ो में जेब का नही होना तो आईये आज हम आपको इसके पीछे का कारण बताते है।

सभी पुरुषो की शर्ट में जेब होती है,परन्तु लड़कियों की शर्ट में जेब नहीं होती है  वैसे लड़कियों की शर्ट में पॉकेट के न होने के पीछे कुछ साइंटिफिक कारण तो नहीं है, लेकिन अनुमान लगाया जाता है कि इसके पीछे वजह लड़कियों के लेकर वही न बदलने वाली सोच है। ये हमारी परंपरा और मानसिकता से जुड़ा मामला है।

इसके पीछे मानसिकता ये थी कि अगर महिलाओं के कपड़ों में जेब होगी, तो वे अपनी जेब में कुछ न कुछ तो जरूर रखेंगी। इससे उनके शरीर की बनावट बिगड़ जाएगी और शरीर में उभार दिखाई देगा, जिससे उनके शरीर की सुंदरता कम हो जाएगी। यही वजह है कि लड़कियों की शर्ट में पॉकेट नहीं बनाई जाती थी।

अब कारन जानने के बाद आपको लगेगा की कितनी छोटी सी बात थी। लेकिन ये छोटी सी बात बड़े-बड़े लोगो की मानसिकता पर भारी पड़ती है। बहरहाल इक्कीसवी सदी की लड़कियों और लड़कों के पहनावे में अब ज्यादा अंतर नहीं क्योंकि दोनों लगभग सेम ही लगते हैं।

Related Posts