यहां काले नूडल्स खाकर सिंगल लोग सैलीब्रेट करते हैं यह खास दिन

जापान : जापान में वैलेनटाइन डे को मानने की एक अलग परंपरा है। जहां इस दिन प्रेमी अपनी प्रेमिका को गिफ्ट्स और चॉकलेट देते हैं। वहीं जापान में इसका उल्टा होता है। 14 फरवरी को यहां महिलाएं पुरुषों को चॉकलेट गिफ्ट में देती हैं। इसे गिरि चॉकलेट कहते हैं। वैसे ये सिर्फ प्रेमी को ही नहीं दोस्तों और सहकर्मियों को भी दिया जाता है। बता दें कि ये जापान की एक अनिवार्य परंपरा है।
फिलीपींस : फिलीपींस में इस दिन खुद सरकार लोगों के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन करती है। इसके पीछे वजह शादी के लिए होने पर खर्चें को बचाकर प्रेमी जोड़ों को एक सौगात देना है।
चीन : चीन में वैलेनटाइन डे को कुछ अलग तरह से मनाने की परंपरा है। यहां प्यार की तलाश में लोग मंदिर जाते हैं और फल और भोजन चढ़ाकर अपने लिए प्यार की कामना करते हैं।
कोरिया : वहीं साउथ कोरिया में भी जापान की परंपरा अपनाई जाती है लेकिन इसमें थोड़ा फर्क होता है। यहां वैलेनटाइन डे यानी 14 फरवरी को महिलाएं तोहफा देती हैं। तो 14 मार्च को व्हाइट डे के तौर पर मनाया जाता है। जापानी महिलाएं जिन पुरुषों चॉकलेट देती हैं उन्हें पुरुष सफेद चॉकलेट देकर वापस से प्यार की इजहार करते हैं।
वहीं जिन लोगों को कोई उपहार नहीं मिलता या जिन महिलाओं का रिर्टन में व्हाइट चॉकलेट नहीं मिलती वो लोग 14 अप्रैल को काले नूडल्स खाकर सैलीब्रेट करते हैं। इसके अलावा इस दिन काले कपड़े पहनते हैं और ब्लैक कॉफी पीते हैं।
ग्वातेमाला : वहीं ग्वातेमाला में उम्रदराज महिलाएं इस दिन सीनियर सिटीजन परेड में शामिल होकर अपने पुराने दिनों को सेलीब्रेट करती हैं।
जर्मनी : वहीं जर्मनी में इस दिन तोहफों में सिर्फ फूल और चॉकलेट ही नहीं बल्कि सूऊर की मूर्ति उपहार में देते हैं।