जमीन में इन्होने दफन की 42 स्कूल बसें, वजह जान हैरान हो जायेंगे

कोलकाता टाइम्स :
कनाडा में एक घर की जमीन के अंदर 42 बसें दफना की गई थी। जिस व्यक्ति ने यह बसें दफना की थी उसकी सच्चाई जानकर आसपास के लोग पहले तो काफी हैरान थे लेकिन बाद में हकीकत जानने के बाद लोग ने उसकी बहुत तारीफ की । दरअसल इस शख्स ने अपनी वाइफ के साथ मिलकर जमीन में दफनाई हुई बसों के अंदर से एक सुरंग बनाई थी। जो की परमाणु हमलों को सहन करने की शक्ति रखती है।
ब्रूस बीच नाम के इस व्यक्ति ने भविष्य में होने वाले परमाणु हमलों की आशंका लगाते हुए ये सुंरग बनाई थी। ब्रूस के अनुसार कई देशों के बीच काफी तनाव का माहौल बना हुआ था जो की जल्दी ही युद्ध कर सकते थे। इसी वजह से उन्होंने 1980 से ही जमीन के नीचे छिपने और रहने के लिए एक बड़ी सुरंग बनाने का काम शुरू कर दिया।
इस दौरान ब्रूस ने अपने बैकयार्ड में मिट्टी के नीचें करीब 10,000 स्क्वेयर फीट की चौड़ी सुरंग का निर्माण किया। 42 स्कूल बसों के जरिए बनी ये सुरंग न्यूक्लिर अटैक को झेलने के लिए काफी ताकत रखती है। इसे बनाने में ब्रूस की पत्नी जीन ने भी उनकी मदद की थी और इस सुरंग का नाम अर्क टू रखा था।
ब्रूस ने 42 बसों को करीब 8. 5 लाख रुपए यानी 12,600 डालर मे खरीद था। साथ ही बसों को खरीद कर घर के बैकयार्ड में दफनान करना शुरू कर दिया। आपको बता दें कि सुरंग में रहने के लिए दुनिया की तमाम सुविधाएं मौजूद है। इस में एक टाइम में 350 लोग आसानी से रह सकते है। इतना ही नहीं इतने लोगों का खाना भी यहां रखा जा सकता है।