June 29, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular स्वास्थ्य

पानी और नमक करेगे आँखों के पानी का इलाज

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

आंखों को ज्यादा स्पर्श या रगड़ने वाले लोगों को आंखों में पानी आने की समस्या अक्सर होती है। आंखों में पानी आने के साथ-साथ आंखों में खुजली होने लगती है। आंखें लाल हो जाती हैं. साथ ही आंखों में जलन भी होने लगता है।

1-खीरे के एंटी-इर्रिटेशन गुण आंखों में पानी के साथ-साथ जलन और खुजली की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। खीरे को अच्छी तरह से धोकर उसके पतले-पतले स्लाइस काट लें। इन स्लाइस को 15 से 20 मिनट के लिए फ्रिज में रखें। फिर अपनी आंखों के आस-पास इसे कम से कम 10 मिनट के लिए रखें। इस प्रक्रिया को दिन में चार से पांच बार करें। यह आंखों में पानी की समस्या के साथ-साथ डार्क सर्कल भी दूर करता है।

2-दूध भी आंखों में पानी की समस्या को दूर करने में इस्तेमाल किये जाने वाले लोकप्रिय घरेलू उपचारों में से एक है। कॉटन बॉल को ठंडे दूध में डिप करके अपनी आंखों के आस-पास रगड़ें। इसके अलावा आप शीतल प्रभाव पाने के लिए आंखों के आस-पास ठंडे दूध में भिगी कॉटन बॉल को कुछ देर रख भी सकते हैं। इस उपाया को सुबह और शाम करें।

3-आंखों में पानी आने की समस्या को दूर करने के लिए पानी और नमक का इलाज आसानी से उपलब्ध होने वाला है। जब इसका इस्तेमाल आंखों को धोने के लिए किया जाता है तो दोनों का संयोजन आंखों में पानी के साथ सूजन, जलन और आंखों के एकत्र किचड़ को धोने में भी मदद करता है। इसके अलावा नमक के एंटीबैक्टीरियल गुण बैक्टीरिया को मारने में मदद करते हैं। प्राकृतिक आई फॉश बनाने के लिए एक कप पानी में एक चम्मच नमक की मिलाये. इस मिश्रण को तब तक उबाले जब तक नमक पूरी तरह घुल नहीं जाता। फिर इस मिश्रण को अच्छे से ठंडा करके अपनी आंखों को धोये. इस उपाय को दिन में दो से तीन बार करें।

Related Posts