June 30, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

रौंगटे खड़े करने वाली तरीके से तैयार की जाती है मिस वर्ल्ड के लिए लड़कियों की 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

भारत को ये साल खत्म होने से पहले एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। कामयाबी रही की भारत की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब अपने नाम कर लिया। भारत के हाथ ये खिताब 2000 में प्रियंका चोपड़ा के बाद अब 17 साल में आया।

मानुषी के मिस वर्ल्ड बनने के बाद ब्यूटी कॉन्टेस्ट्स को लेकर लोग काफी चर्चा कर रहे हैं। ऐसे में जानें एक ऐसे देश के बारे में जिसकी पहचान फैशन इंडस्ट्री को लेकर है। इस देश से कम से कम 6 मिस वर्ल्ड, 7 मिस यूनिवर्स, 7 मिस इंटरनेशनल और 2 मिस अर्थ चुनी जा चुकी हैं।

ऐसा शहर जिसने दुनिया को कई खूबसूरत सितारे दिए हैं उसका नाम है- वेनेजुएला। बता दें कि कुछ महीने पहले यह देश गंभीर आर्थिक संकट की वजह से चर्चा में रहा था। लेकिन इसकी पहचान ब्यूटी इंडस्ट्री में सालों से है। हालांकि कुछ रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि ब्यूटी इंडस्ट्री के पीछे का सच खूबसूरत नहीं है। यहां लड़कियों पर ‘ब्यूटी क्वीन’ बनाने के लिए भारी दबाव बनाया जाता है और उनके साथ दर्द देने वाला व्यवहार किया जाता है।

रिपोर्ट में सामने आया था कि यहां लड़कियों को तैयार करने के लिए बचपन से उन पर जुल्म किया जाता है। खासकर गरीब परिवार के लोग समझते हैं कि बेटियां खिताब जीत ले तो उनकी जिदंगी बेहतर हो जाएगी। यहां 4 साल तक की लड़कियों को फैशन स्कूल भेजा जाने लगता है। फैशन इंडस्ट्री से जुड़े लोग गरीब परिवारों को ऐसा करने के लिए लालच भी देते हैं।

लड़कियों की सर्जरी के अलावा, बट इंजेक्शन, स्लिम बॉडी के लिए इंजेक्शन भी दिए जाते हैं। कई बार जीभ में प्लास्टिक सिल दी जाती है। कई लड़कियों के पेट की आंत तक काट दी जाती है, जिससे उन्हें ज्यादा भूख न लगे और वे स्लिम रहें।

रिपोर्ट के मुताबिक 12 साल तक की लड़की का बट इम्प्लांट किया जाता है। वेस्ट को दर्द देने वाले स्ट्रैप से कई हफ्तों के लिए क्रश किया जाता है। लड़कियों के पैरेंट्स  वजन घटाने के लिए ये सारे दबाव बनाते हैं।

Related Posts