February 23, 2025     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular सफर

जब एक रुपए में मिले 353 रुपए, क्यों न घूम आये ऐसे सस्ते देश

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :

गर आप छुट्टियों में विदेश घूमना चाहते हैं और ज्यादा खर्च के वजह से नहीं जा पा रहे हैं या आपका बजट आपको जाने की इजाजत नहीं दे रहा है तो अब आपके लिए है खुशखबरी। जी हां वियतनाम में आपको भारतीय 1 रुपये के बदले आपको मिल रहें है 353 रु.(352.52 डोंग) मिल रहें हैं।

आपको सुनकर हैरानी हो रही होगी तो आप हैरान न हो क्योंकि ये बात सौ फीसदी सच है। भारतीय रुपये के बदले ज्यादा रुपये देने वाले की लिस्ट में  एक वियतनाम ही नहीं बल्कि करीब दर्जन भर देश है जहां भारतीय रु. के मुकाबले यहां की करंसी सस्ती है। सस्ती करंसी वाले ये देश कोई गरीब देश नहीं है इस लिस्ट में ब्रिटेन और अमेरिका भी शामिल है।

कंबोडिया में दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है जो अंकोरवाट के नाम से प्रसिद्ध है यहां की करंसी भी भारत के करंसी से कम है। आपको बता दें कि यहां के बड़े बड़े रेस्ट्रां औा पाइव स्टार होटलो को लुत्फ भी आप ले सकते है।
तो आइये  बता दें कि वे कौन से देश है जिसकी करंसी भारत के करंसी से कम है। 

वियतनाम
दक्षिणपूर्व एशिया के हिंदचीन प्रायद्वीप में बसे देश वियतनाम में 1रु. के बदले मिल रहें है 352.52 डोंग। दिलचस्प बात तो यह है कि वियतनाम भारत को मित्र देश है और कभी अगर आप यहां घूमने का प्लान बनाते है तो ज्यादा खर्च नहीं होगा।

आपको बता दें कि कभी अगर वियतनाम जायें तो यहां की टॉम कॉक घूमना न भूले। यह यहां की  प्रसिद्ध पहाड़ी है जहां झरने के साथ तीन गुफाएं है। वियतनाम में दुनिया की सबसे बढ़ी गुफाओं में शुमार कुछ गुफा है जो पुराने समय की एक झलक है। इसके अलावा आपको यहां बीच का लुत्फ बठाने को मौका भी मिल सकता है।

कंबोडिया
एक समय था जब कंबोडिया हिंदू संस्कृति का केंद्र था, यहां की मुद्रा भी भारत की मुद्र से सस्ती है। यहां 1रु के बदले 63.09 रील मिलते है। यहां अगर आप घूमने जाते है तो आपको भारतीय संस्कृति का विराट रूप देखने को मिल सकता है।
यहां कई पर्यटक स्थल है जो लोगो को अपनी तरफ आर्कषित करते है।

यहां का सबसे बड़ा पर्यटन का केंद्र अंकोरवाट मंदिर है। यह दुनिया सबसे बड़ा विष्णु मंदिर है। इस मंदिर को देखकर हिंदू संस्कृति के भव्य इतिहास का अंदाजा लगाया जा सकता है ।इस मंदिर को अंकोर के राजा सूर्यवर्मन ने 12वीं शताब्दी में बनवाया था।

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया भी घूमने के लिहाज से हमारे लिए सस्ता और खूबसूरत सस्ता देश है। यहां की मुद्रा रुपइया है। यहां वर्तमान में एक रुपए में 206.65 रुपया मिलते हैं।

पैरागुए

दक्षिण अमेरिका में बसे पैरागुए की मुद्रा भी भारतीय रुपए की तुलना में सस्ती है। यहां आपको एक रुपए में 86.77 गुआरानी मिलेंगे। हांलांकि यहां तक पहुंचने के लिए हवाई सफर महंगा साबित हो सकता है।

मंगोलिया
मंगोलिया की मुद्रा तुगरिक है। यहां भी भारतीय के लिए घूमना सस्ता पड़ता है। यहां एक रुपए में आपको 36.98 तुगरिक मिलेंगे। यहां डेजर्ट सफारी का लुत्फ लेने वाले ज्यादातर लोग जाते हैं।

Related Posts