June 16, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular खेल

कोरोना कहर : सभी खेल रद्द, धोनी ने किया रांची का रुख

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

भारत में कोरोना वायरस के कहर का खेलों पर व्यापक असर सामने आ रहा है। क्रिकेट में  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रद्द होने के बाद एक के बाद सभी जगह खेल रद्द होने लगे हैं। इसी बीच आईपीएल के मैच आगामी 15 अप्रैल तक स्थगित हो गए हैं. ऐसे में टीम इंडिया के पू्र्व और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने भी अब चेन्नई छोड़ दिया है।

सोशल मीडिया पर चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने लोकप्रिय कप्तान धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें धोनी सीएसके के सभी लोगों से हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा धोनी फैंस को जमकर ऑटोग्राफ भी देते दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल धोनी आगे क्या करेंगे यह पता तो नहीं चला है, लेकिन उनके सीधे रांची जाने की संभावना है।

Related Posts