June 28, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular व्यापार

सैनिटाइजर-फेस मास्क की कीमत पर सरकार का लगाम 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से लोगों में जो आतंक फैला है उसका भरपूर फायदा एक वर्ग उठा रहे हैं। इस रोग के रोकथाम में इस्तेमाल होने वाले  सैनिटाइजर और फेस मास्क की कीमत मनचाहा उसूल रहे हैं। जिसे देखते हुए सरकार ने सैनिटाइजर और फेस मास्क की कीमत तय कर दी है। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने शुक्रवार को ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस (कोविड-19) के फैलने के बाद से बाजार में विभिन्न फेस मास्क, इसके निर्माण में लगने वाली सामग्री और हैंड सैनिटाइजर की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि देखी गई है, इसलिए सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए इनकी कीमतें तय कर दी हैं।

2 और 3 प्लाई मास्क में इस्तेमाल होने वाले फैब्रिक की कीमत वही रहेगी जो 12 फरवरी 2020 को थी। 2 प्लाई मास्क की खुदरा कीमत 8 रु./मास्क और 3 प्लाई की कीमत 10 रु./मास्क से अधिक नहीं होगी। वहीं हैंड सैनिटाइजर की 200 एमएल बोतल की खुदरा कीमत 100 रुपये से अधिक नहीं होगी। अन्य आकार की बोतलों की कीमत भी इसी अनुपात में रहेंगी। ये कीमतें 30 जून, 2020 तक पूरे देश में लागू रहेंगी।”

Related Posts