यहाँ शादी में दुल्हन को सजाया जाता है एक अनोखे PAINT कलर से

कोलकाता टाइम्स :
दुनिया बहुत बड़ी है और बड़ी अजीब भी है। जितना जानोगे उतना ही उलझ जाओगे। इसी दुनिया में कई तरह की परंपराएं भी होती। ऐसी ही एक और परंपरा के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जो आपको फिर से हैरान कर देगी।
जी हैं, हम बात कर रहे हैं बलगेरिया की जहाँ शादी के समय एक अजीब परंपरा होती है। शादी के समय दुल्हन का मेकअप इतना अनोखा होता है कि दुल्हा भी उसे देखकर दर जाता है। सिर्फ दुल्हन ही नही बल्कि यहां की शादी भी खास ही होती है।
इसमें दुल्हन तब तक अपनी आंखें नहीं खोलती जब तक कोई मौलाना जोड़े को आशीर्वाद न दे दे। आपको बता दे कि यहां दुल्हन एक खास तरह के पेंट को चेहरे पर लगाकर तैयार होती हैं और इस पेंट को गैलेना कहते हैं।
जैसा की आप देख सकते हैं ये चेहरे पर अजीब सा ही मेकअप करती है। यही परंपरा सदियों से चली आ रही है। जहां दुल्हन बहुत भड़कीली होती है वही दूल्हा सीधे सादे कपड़ों में नज़र आता है।