June 30, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

‘आसमान से बरसेंगे 90 करोड़’ 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

काश से पानी बरसते देखा है आपने ओले बरसते देखा होगा। इससे ज्यादा आकाश से क्या बरसता देख सकते हो आप। शायद कुछ नहीं। तो क्या कभी आपने सुना है कि आकाश से पैसे बरसते है। शायद नहीं। आप सोच रहे होंगे कि क्या फालतू की बातें हैं। लेकिन एक व्यक्ति ने ऐसा ही दावा किया है कि आकाश से 90 करोड़ रुपये बरसेंगे। जी हाँ,ऐसा ही कुछ दावा किया है इस व्यक्ति ने। ऐसा इसने क्यों किया। तो आइये हम बताते हैं इसके पीछे का राज़।

दरअसल,एक व्यक्ति का दावा है कि आकाश से 90 करोड़ रूपए बरसेंगे। इस दावे के पीछे थे वो व्यक्ति ,एक तांत्रिक और उनके साथ के कुछ लोग। जिन्होंने पैसों के लिए एक तांत्रिक पूजा करवाई जिसमें उन्होंने एक नेपाली लड़की को भी शामिल किया था। पर भला कभी ऐसा हुआ है कि आकाश से पैसे बरसे हो,तो इस बार भी कैसे होता। पैसा तो बरसा नहीं बल्कि उल्टीफजीहत और हो गई।

मामला कुछ दिन पहले की है बताया जाता है कि पैसे की चाहत में एक व्यक्ति नेपाल से एक लड़की को बहला कर ले आया क्योंकि उसको बताया गया था कि नेपाली लड़की के साथ में तांत्रिक विशेष पूजा करेगा, जिसके कारण घर में 90 करोड़ रूपए की बारिश होगी। नेपाल की यह लड़की धनगढ़ी विशालनगर, नेपाल की रहने वाली है। इस युवती को बहला कर युवक अपने साथ में उत्तराखंड में ले आया और नवाबगंज के एक टीचर से मिला और ये दोनों लोग उस नेपाली लड़की को लेकर धनोर गांव में पहुंचे जहां पर उस नेपाली लड़की को टीचर ने अपने भांजे को दे दिया।

यह युवक उस लड़की के साथ में गुलशन नगर गया और एक तांत्रिक आया जिसने यह दावा किया था कि नेपाली लड़की के साथ में तांत्रिक क्रिया करने पर आकाश से नोटों की बारिश शुरू हो जाएगी। तांत्रिक ने पूजा शुरू की और ये दौर लंबे समय तक चली लेकिन कोई नोटों की बारिश नही हुई। नोटों की बारिश न होने के कारण से लड़की को साथ में लेकर आए युवक और उसके दोस्तों की तांत्रिक और उसके चेलों से कहा-सुनी हो गई। जिससे गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को खबर कर दी, जिसके कारण पुलिस उस स्थान पर पहुंची। इस समय पर तांत्रिक भाग खड़ा हुआ पर लड़के पकड़े गए जिनके कारण इस पूरे मामले का पता लगा।

Related Posts