May 19, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

चाहिए अपर धन-वैभव तो शुक्रवार को ऐसे करें इस देवी की पूजा

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

माता लक्ष्मी को धन-दौलत, ऐश्वर्य और वैभव की देवी माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, शुक्रवार के दिन विधि विधान से पूजा करने पर माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। सवाल उठता है कि माता लक्ष्मी को जल्द कैसे प्रसन्न किया जाए। ऐसे में हम आपको कुछ उपाय बता रहे हैं, जिसे अपनाकर आप माता को जल्द प्रसन्न कर सकते हैं।

1. शुक्रवार के दिन माता के श्रीयंत्र को गाय के दूध से अभिषेक कराएं, उसके पश्चात उसे पूरे घर में छिड़काव कराएं। ऐसा करने से आपके घर की दरिद्रता दूर होगी। सुख-समृद्धि आएगी और धन-सम्पत्ति बनी रहेगी।

2. माता लक्ष्मी को हरिप्रिया भी कहते हैं। माता लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की पूजा करने से वह जल्द प्रसन्न होती हैं। इसके लिए शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख में पवित्र जल लेकर श्रीहरि का अभिषेक करें। इससे आपका दुर्भाग्य खत्म होगा और भाग्य के द्वार खुल जाएंगे।

3. ईशान कोण यानि घर के उत्तरी-पूर्वी कोने में गाय के घी का दीपक जलाना चाहिए, खासतौर पर शुक्रवार के दिन शाम को ऐसा करें। ध्यान रखें कि दीपक की बत्ती सूती लाल धागे और केसर की हो।

4. ऐसी मान्यता है कि माता लक्ष्मी को खीर पसंद है। ऐसे में शुक्रवार के दिन घर पर खीर बनाएं और 3 कुंवारी कन्याओं प्रसाद स्वरूप दें। फिर उन्हें कुछ दक्षिणा और पीले वस्त्र दान करें। ऐसा करने से धन-दौलत में कमी नहीं होगी।

5. हिन्दू धर्म में दान का काफी महत्व है। शुक्रवार के दिन अगर आप गरीबों को सफेद वस्तुएं दान करें, किसी अपाहिज या गाय को भोजन कराएं तो इससे आपकी आर्थिक स्थिति कभी खराब नहीं होगी।

Related Posts