June 29, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

कोरोना के शिकार 21 भारतीय नौसेनिक, फिर भी इस बात से है राहत 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

कोरोना वायरस से अब भारतीय नौसेना भी अछूता नहीं रहा। मुंबई नौसैनिक बेस के आईएनएस आंग्रे में तैनात 21 कर्मियों को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। इनमें से 20 नौसैनिक हैं और एक अन्य कर्मचारी है। बताया जा रहा है कि इन सभी को एक ही सोर्स से इंफेक्शन हुआ है।

जानकारी के मुताबिक बीते 7 अप्रैल को एक नौसेना कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। कोरोना से संक्रमित हुए सभी कर्मचारी एक ही ब्लॉक में रहते थे इसलिए पूरे ब्लॉक को क्वारंटाइन कर दिया गया है। आईएनएस आंग्रे (INS Angre) को लॉकडाउन कर दिया गया है।  राहत की बात ये है कि अभी तक नौसेना के किसी जहाज या सबमरीन में कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है।

आपको बता दें कि पूरी दुनिया के नौसेनाओं में कोरोना ने तबाही मचा रखी है। सबसे पहले अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर रूसवेल्ट में नौसैनिकों में कोरोना फैलने की खबर आई। फ्रांसीसी नौसेना के जहाज चार्ल्स डी गोल में भी कोरोना फैलने के बाद उसे वापस फ्रांस लौटना पड़ा था।

Related Posts