May 20, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular खेल

अटेंशन पाने के लिए Mrs Dhoni ने कर डाला यह काम… 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 
कोरोना के कारण स्थगित आईपीएल 2020 के साथ भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का भविष्य भी अनिश्चितकाल में टिक गया है। लेकिन अपने स्वभाव के अनुरूप मिस्टर कूल धोनी इन सब से बेखबर रांची में अपना पर्सनल लाइफ बिता रहे हैं। इसी दौरान उनकी पत्नी साक्षी सींग धोनी ने कुछ ऐसा किया कि लोग अब सोशल मीडिया पर सिर्फ उन्हीं ढूंढ रहे हैं।
वैसे तो धोनी सोशल मीडिया से काफी दूर ही रहते हैं।  जबकि उनकी पत्नी साक्षी धोनी  सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो हर छोटी-बड़ी बातें अपने फैन्स के साथ शेयर करती हैं। वह धोनी और बेटी जीवा की मजेदार फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर कर खूब मजे लेती हैं।

हाल ही में उन्होंने धोनी की ऐसी फोटो शेयर की है जो काफी तेजी से वायरल हो रही है। साक्षी धोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी और धोनी की एक बेहद क्यूट तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में धोनी बेड पर लेटकर मोबाइल में कुछ देख रहे हैं। धोनी के पैर साक्षी की गोद में हैं। इस दौरान साक्षी माही के पैर का अंगूठा काटने की कोशिश करती हुई नजर आ रही हैं। फोटो के साथ उन्होंने लिखा है- ‘जब आप अटेंशन पाने की कोशिश करते हैं’।

Related Posts