June 28, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

आधी मूंछ रखकर अपना उधार मांगने का अनोखा तरीका 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

धार मांगने का यह अनोखा तरीका अपनाया है झाबुआ में एक शख्स। जी हाँ इन्होंने अपनी आधी मुछ मुंडवा दी है और अब अपना उधार मांग रहे है। मध्य प्रदेश के झाबुआ में एक शख्स दबंगों से परेशान होकर इंसाफ के लिए आधी मूंछ रखकर घूम रहा है। दरअसल, जिले के कालीदेवी में हिम्मतगढ़ गांव का रहने वाला सकरिया इन दिनों चर्चा का केन्द्र बना हुआ है।

कुछ साल पहले सकरिया ने अपने काका नारू को रुपए उधार दिए थे। रिश्तों का लिहाज कर सकरिया शुरूआत में अपने काका से पैसे वापस मांगने की हिम्मत नहीं जुटा सका। वक्त गुजरने के बाद सकरिया ने पैसे मांगना शुरू किए तो काका हर बार टाल देता था और अब नारू ने रूख बदलते हुए रुपए देने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं गांव में खासा रसूख रखने वाले आरोपी के काका ने सकरिया का सामाजिक बहिष्कार भी करवा दिया, उसने लोगों को धमकाया कि सकरिया से कोई भी संपर्क रखेगा तो उसे गांव से बाहर निकाल दिया जाएगा।

इसके बाद से सकरिया और उसके परिवार के सदस्यों से कोई संपर्क नहीं रख रहा है। वहीं, कोई लिखित दस्तावेज नहीं होने की वजह से पुलिस भी इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं करने की बात कह रही है। इसके चलते सकरिया ने अपने पैसे नहीं मिलने तक आधी मूंछ रखने का फैसला लिया है। उसने कहा है कि वह मजदूरी के लिए गुजरात या भोपाल जाएगा। लेकिन जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा तब तक वह अपनी मूंछ आधी ही रखेगा।

Related Posts