July 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म सफर

जादू टोने में भारत काफी पीछे है इस देश के आगे  

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :

भी जानते है की भारत को जादू टोने का सबसे बड़ा देश कहा जाता है क्योंकि यहां पर कई हद तक जादू टोना किया जाता है। लेकिन इसके आलावा भी एक देश और है जहां इससे भी ज्यादा जादू टोने किए जाते है। मेक्सिको शहर का नाम तो सभी ने सुना ही होगा। यह शहर ड्रग और माफियाओ के लिए जाना जाता है। लेकिन इस देश का सोनोरा विचक्राफ्ट मार्केट दुनिया के सबसे बड़े जादू टोने के लिए जाना जाता है। सोनोरा एक सुपर मार्केट है। जिसकी स्थापना 1950 में हुई थी।

यह विश्व का एकलौता बाजार है जहाँ पर तंत्र मंत्र और जादू टोने में काम आने वाला सारा सामान मिलता है। यहाँ पर जादू टोने में माहिर लोग रहते है जोकि दूर दूर से आए लोगो की परेशानियो को दूर करते है। यहां पर पर्यटको की भीड़ लगी रहती है। यहां आने वाले टूरिस्टों को यह कहा जाता है की वो यहां से ऐसा कोई सामान ना खरीदे जिससे कानून का उल्लंघन हो। केवल इतना ही नहीं यहां हर हर्बल मेडिसिन के साथ जादू टोने का सामान मिलता है। हर दूकान पर एक डॉक्टर होता है। जो डॉक्टरी में कम लेकिन जादू टोने में ज्यादा माहिर होता है। यह खुद को जादू टोने का डॉक्टर भी कहते है। क्योंकि उनके पास सारी समस्याओ का हल होता है।

बिकती है अवैध चीज़े – यहां तांत्रिक विद्या में काम आने वाली कुछ ऐसी भी चीज़े बेचीं जाती है, जोकि अवैध होती है। जिन्हें बेचना कानून अपराध है। जैसे जानवरो की खाल, नाख़ून, दांत, सिंग खून इत्यादि। इसके आलावा यहां पर मेढक, गिलहरी आदि जिन्दा जानवर भी बेचे जाते है।

Related Posts