July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

कोरोना ने वरिष्ठ पुलिस कर्मचारियों को घर बैठाया  

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

भारत भी कोरोना संकट से जूझ रहा है। हालाँकि विशेसज्ञों की माने तो दूसरे देशों से भारत की स्थिति बेहतर है। लेकिन भारत के कुछ राज्य ऐसे भी हैंजिनमें कोरोना संक्रमण बड़ी तेजी से फ़ैल रहा है। महाराष्ट्र भी उन्हीं राज्यों में से एक है।  यहां आम लोगों के साथ-साथ कोरोना वॉरियर्स ( भी तेजी से इसके संक्रमण के शिकार हो रहे हैं। इस वायरस से अब तक मुंबई पुलिस के तीन कर्मचारियों की जानें जा चुकी हैं. बड़ी बात यह है कि इन सभी की आयु 55 वर्ष से अधिक थी। इसे देखते हुए मुंबई पुलिस कमिश्नर ने एक अहम फैसला लिया है।

मुंबई पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह ने फैसला लिया है कि 55 साल या उसेस ज्यादा उम्र के पुलिस कर्मचारी 3 मई तक काम पर नहीं आएंगे। उन्होंने मुंबई पुलिस के वरिष्ठ कर्मचारियों को घर पर रहने का आदेश दिया है।

इसके अलावा 52 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे सभी पुलिसकर्मियों जिन्हें पहले से डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर जैसी कोई भी बीमारी हो उन्हें घर पर रहने के लिए कहा गया है। फैसले में कहा गया है कि 3 मई तक पुलिस स्टेशन के कर्मचारी 12 घंटे ड्यूटी और 24 घंटे आराम शिफ्ट सिस्टम पर काम करेंगे।

इसके अलावा बीस हजार पुलिसकर्मियों को रोग प्रतिकारक क्षमता बढ़ाने के लिए रोजाना मल्टीविटामिन और प्रोटीन की खुराक दी जा रही है। जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस ने अपने कर्मचारियों के लिए विशेष अस्पताल नामित किए गए हैं। इसके अलावा मुंबई के सभी COVID अस्पतालों में मुंबई पुलिस कर्मियों के लिए बेड आरक्षित किए गए हैं।

Related Posts