February 22, 2025     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

मंडप में दुल्हन का ऐसा नाम देखते ही शादी तोड़ भागा दूल्हा 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :

शादी उम्र भर का रिश्ता होता है इसलिए इसमें सच्चाई होनी बेहत जरुरी है। नहीं तो अंजाम भुगतना लाजमी। है आज हम आपको शादी से जुड़ा मामला बताने वाले है जिसे सुन कर आप हैरान रह जायेंगे। ये मामला आध्रप्रदेश के गुंटूर जिले के क्रोसुरु मंडल के गडेवरिपलेम गांव का है। हैरान कर देने वाली बात है कि यहां पर शादी की रस्मों के बीच ही दूल्हे ने अचानक शादी करने से इंकार कर दिया। दरअसल दुल्हन पक्ष ने अपनी जाति छिपाई थी। जब उन्होंने आधार कार्ड देखा तो दूल्हे को दुल्हन की असली जाती का पता  इस वजह रिश्ता टूट गया। घटना के बाद दुल्हन बेचारी पुलिस स्टेशन जाकर मदद मांगी।

पुलिस के मुताबिक बताया जा रहा है कि यहां पेशे से किसान मुन्नंगी वेंकट रेड्डी की गांव में ही निवास करने वाली लड़की से शादी तय हुई थी। जब शादी के दौरान पंड़ित ने प्रमाण पत्र जारी करने के लिए दोनों के आधार कार्ड मांगे तो दुल्हन के पिता का सरनेम आधार में अन्य प्रमाणपत्रों से अलग था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया और रस्मों के बीच मंडप छोड़कर परिवार के साथ चला गया।

Related Posts