July 4, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक व्यापार

अब प्रेमिका को दे पायेंगे चाँद भी, खरीदने की है देरी  

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

प्यार में अक्सर प्रेमी प्रेमिका को चाँद-तारे तोड़कर देने का वादा करता है। लेकिन क्या कभी दे पाते हैं ?सभी कहेंगे ये सिर्फ एक कहावत थी। लेकिन अब ऐसा नहीं रहा। अब वो चाँद का टुकड़ा बिक रहा है, ये कहाँ बिक रहा है, इसकी क्या कीमत है, ये आप जान लीजिये।

चांद के इस टुकड़े की बिक्री ब्रिटेन की नीलामी कंपनी ऑक्शन हाउस क्रिस्टी करने जा रही है।

इस चाँद के टुकड़े की कीमत 20 लाख पाउंड है, यानी करीब 18 करोड़ 78 लाख रुपये। ऐसा कहा भी जा रहा है कि चंद्रमा का यह टुकड़ा (चट्टान) एक क्षुद्रग्रह या धूमकेतु के साथ टक्कर के बाद टूटा है और फिर सहारा के रेगिस्तान पर आ गिरा। इसे एनडबलूए 12691 नाम दिया गया है।

इस चांद के टुकड़े का वजन 13.5 किलोग्राम है, साथ ही ये दुनिया के सबसे बड़े चंद्र उल्का में से एक है। और यह अब निजी बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। इस चाँद के टुकड़े को पृथ्वी पर पाए गए चंद्रमा का पांचवां सबसे बड़ा टुकड़ा माना जाता है।

इस चाँद के टुकड़े की तुलना अमेरिका के अपोलो अंतरिक्ष अभियानों द्वारा चंद्रमा से लाए गए रॉक नमूनों के साथ की जा सकती है। यह खबर बाहर आने के बाद लोगों में ये अब चर्चा का विषय है। शायद ये पहला मौका होगा जब चाँद अब बिकने को तैयार है।

Related Posts