February 22, 2025     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

बेमौत मर रही प्रजा, 20 SOS के साथ राजा विदेश के हरम में

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 

कोरोना वायरस महासंकट के बीच थाइलैंड के राजा महा वाजिरालोंगकोर्न ऊर्फ राम दशम एक बार फिर से 20 सेक्स सोल्जर के साथ जर्मनी भाग गए हैं। ये सभी खूबसूरत महिलाएं जर्मनी के एक आलीशान होटल में बनाए गए राजा महा वाजिरालोंगकोर्न के हरम रहेंगी। इन सभी महिलाओं को सेना की रैंक दी गई है। इससे पहले थाई राजा कुछ समय के लिए देश लौटे थे और कोरोना पीडि़तों के साथ मुलाकात के बाद एक बार फिर से जर्मनी चले गए हैं।

जर्मनी के अखबार बिल्ड के मुताबिक महा वाजिरालोंगकोर्न ऊर्फ राम दशम ने दक्षिणी जर्मनी के अल्पाइन होटल में शरण ली है। इस होटल को अब थाइलैंड के राजा के महल की तरह से ही सजा दिया गया है। राजा महा ने होटल का चौथा फ्लोर बुक किया गया है। इस होटल में राजा के आंनद लेने के लिए एक खास कमरा या हरम बनाया गया है। दावा किया जाता है कि इस कमरे में राजा 20 सेक्स सोल्जर्स के साथ मनोरंजन करते हैं।

बिल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक राजा महा की सेक्स सोल्जर्स को सैन्य यूनिट की तरह से इकठ्ठा किया गया है। इसे SOS कहा जाता है. यह ब्रिटेन की स्पेशल की फोर्स की तरह से हैं जिनका लक्ष्य जीतना है। इन सेक्स सोल्जर्स की रैंक होती है जो S001 से शुरू होकर S020 तक जाती है. इन्हें मेजर जैसी उपाधि भी दी गई है।

जब थाइलैंड कोरोना के कहर से जूझ रहा है। राजा के कोरोना संकट में छोड़कर विदेश भाग जाने से देश में हजारों लोग काफी गुस्से में हैं. बड़ी संख्या में लोग सोशल मीडिया पर राजा की आलोचना कर रहे हैं। हालाँकि राजा की आलोचना करने पर 15 साल तक जेल हो सकती है।

Related Posts