July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

तो निक नहीं यह हैं प्रियंका के पहले पति !      

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनास के साथ लॉस एंजेलिस में हैं। लॉकडाउन के दौरान प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह लगातार अपने फैंस को Covid- 19 को लेकर जागरुक करती रहती हैं, जिसकी वजह से वह लगातार सुर्खियों में हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा को लेकर एक खबर सबको चौकाने वाला आया है। दरअसल, खबर यह है कि निक प्रियंका के पहले पति कोई और है। ब्रैंडन शूस्टर नाम के एक शख्स ने यह दावा किया है कि वह 2014 में प्रियंका चोपड़ा से शादी कर चुका है। हैरान हो गए न ? तो चलिए आपको बताते हैं क्या है माजरा।

हुआ कुछ यूं कि अमेरिकन मॉडल क्रिसी टीगन  ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फैन्स से पूछा कि क्या आप कभी भी एक मिनट के लिए फेमस हुए हैं? उनका कहने का मतलब था कि किसी ने किसी शो या विज्ञापन में छोटा सा किरदार किया हो या किसी सीन के बैकग्राउंड में रहे हों। ट्विटर पर क्रिसी टीगन के इस अपील के बाद ही ब्रैंडन शूस्टर ने उनके ट्वीट पर कमेंट करते हुए बताया कि वह 2014 में एक बार फेमस हो चुके हैं।

Related Posts