July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

सावधान : नाम-कारण पता नहीं फिरभी दुनियाभर में बच्चे इस बीमारी के चपेट में 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

कोरोना वायरस के संकट से जूझ रही दुनिया के लिये और एक संकट आ खड़ी हुई है। अब एक रहस्यमयी बीमारी ने बच्चों पर अटैक करना शुरू कर दी है। फिलहाल अमेरिका इससे सबसे ज्यादा प्रभावित है। बताया जा रहा है कि ये बीमारी बच्चों में फैल रही है और अकेले न्यूयॉर्क में 73 से ज्यादा बच्चे इसकी चपेट में हैं, जबकि 3 की मौत भी हो गयी है।

वहीं अमेरिका में इस रहस्यमय बीमारी के 100 से अधिक केस सामने आए हैं। अमेरिका के अलावा ब्रिटेन, फ्रांस, इटली और स्विट्जरलैंड में भी इस बीमारी की चपेट में 50 से ज्यादा बच्चे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार इसकी चपेट में आने वाले बच्चों की उम्र 2 से 15 साल है। न्यूयॉर्क जीनोम सेंटर और रॉकफेलर यूनिवर्सिटी मिलकर इस बीमारी के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

शुरुआत में इसे कोरोना संक्रमण से संबंधित माना जा रहा था लेकिन न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्योमो ने बताया है कि रहस्यमय बीमारी वाले ज्यादातर बच्चों में सांस लेने में दिक्कत के लक्षण नहीं दिखे हैं।

इस बीमारी के शुरूआती लक्षणों में त्वचा और धमनियां सूज जाती हैं। बच्चों की आंखों में जलन होती है और शरीर पर लाल-लाल धब्बे बनते हैं। इसके बाद त्वचा का रंग भी बदलने लगता है। इसके आलावा लंबे समय तक बुखार, पेट-सीने में गंभीर दर्द और लो ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं सामने आती हैं। डॉक्टर्स का मानना है कि क्योंकि बीमारी और कारणों का पता नहीं है इसलिए इलाज भी मुश्किल है।

Related Posts