September 29, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

अबु सलेम की एक्स गर्लफ्रेंड अब  इस भारतीय क्रिकेटर के प्यार में 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 
बॉलीवुड स्टार्स और क्रिकेटर्स का एक अलग ही रिश्ता रहा है। बॉलीवुड के कई हसिनाओं के प्यार में क्रिकेटर्स क्लीन बोल्ड हो गए तो कई एक्ट्रेसेज इन खिलाड़ियों पर अपना दिल हार गईं। शर्मीला-नवाब, अनुष्का शर्मा-विराट, युवराज सिंह- हेजल, जैसी कई और जोड़िया हैं जो इन दो अलग पेशों से जुड़े रहने के बाद भी एक हो गईं। इस लिस्ट में एक नाम और जुड़ रहा है और वो है बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका बेदी का। मोनिका का नाम अबु सलेम से भी जुड़ चुका है और वो उनकी गर्लफ्रेंड मानी जाती थीं। वहीं मोनिका का नाम मशहूर भारतीय क्रिकेटर से जोड़ा जा रहा है।
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस मोनिका बेदी अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने अफेयर को लेकर चर्चा में रही हैं। अब उनका नाम पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहीरुद्दीन से जोड़ा जा रहा है। बता दें कि अजहर पहले ही दो शादी कर चुके हैं। उनकी पहली शादी नौरीन से हुई थी और उनसे तलाक के बाद उन्होंने फिल्म एक्ट्रेस संगीता बिजलानी से शादी कर ली थी। अब अजहर का नाम मोनिका बेदी से जुड़ रहा है। एक रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ रही हैं और दोनों एक दूसरे के साथ काफी समय बिता रहे हैं।

गौरतलब है कि अजहर की लव लाइफ भी काफी विवादित रही है। अजहरुद्दीन की पहली शादी नौरीन से हुई थी जिससे उनके दो बेटे हैं असद और अयाज। इसके बाद अजहर की नजदीकियां एक्ट्रेस संगीता बिजलानी से काफी बढ़ने लगी थीं जिसके बाद उन्होंने नौरीन को तलाक दे दिया था। फिर संगीता ने अजहर से शादी कर ली थी। हालांकि ये रिश्ता भी ज्यादा चला नहीं और उन्होंने साल 2010 में तलाक ले लिया। अब अजहर और मोनिका के करीब होने की बात सामने आ रही है।

अजहर की तरह मोनिका की लव लाइफ भी काफी विवादों में उलझी रही। मोनिका कई फिल्मों में नाम कमा रही थी उसी वक्त उनका नाम अंडरवर्ल्ड से जुड़ गया। मोनिका का नाम डॉन अबु सलेम से जुड़ा था। अबु सलेम को 1993 में मुंबई में हुए बम ब्लास्ट का दोषी है। इनकी लव स्टोरी ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थी। बता दें कि मोनिका ने अपनी लव स्टोरी पर खुलकर बात की थी।

Related Posts