बप्पा के आगमन पर ही कोरोना का सवाल ! – Hindi
May 9, 2025     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

बप्पा के आगमन पर ही कोरोना का सवाल !

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

कोरोना वायरस पूरी दुनिया को अपने चपेट में ले चूका है। इंसान तो  पहले  इससे परेशान है अब भगवान भी कोरोना से अछूते नहीं रहे। क्योंकि कोरोना महामारी के मद्देनजर गणपति देव  भी पूजा भी टलती दिखी। मुंबई के सबसे प्रसिद्ध गणपति मंडलों में से एक जीएसबी मंडल ने इस साल गणेशोत्सव नहीं मनाने का फैसला किया है। इस साल गणेश चतुर्थी का त्योहार 22 अगस्त को होगा। हिंदी माह भाद्रपद में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से अगले 9 दिनों तक महाराष्ट्र समेत पूरे विश्व गणेशोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। गणेशोत्सव के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु इकट्ठा होते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा है इसीलिए जीएसबी मंडल ने ऐसा निर्णय लिया है।

गौरतलब है कि जीएसबी मंडल अब अगले साल फरवरी के महीने में गणेशोत्सव का आयोजन करेगा। जीएसबी मंडल गणेशोत्सव आयोजित करने वाले मुंबई के सबसे अमीर मंडलों में से एक है।

पुराणों के अनुसार गणेश चतुर्थी के दिन ही गणपति का जन्म हुआ था। नियमों के अनुसार गणपति बप्पा की स्थापित प्रतिमा की पूजा पूरे नौ दिन तक की जाती है।

भगवान गणेश के भक्त काफी उत्साह के साथ सिर्फ यह त्यौहार ही नहीं गणपति विसर्जन भी बड़े धूमधाम से मनाते हैं। लेकिन इस साल कोरोना की करुणा से अब गणपति के आने पर ही सवाल खड़े हो गए हैं।

Related Posts