July 4, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

OMG खाने मेंऐसी अजीबो-गरीब चीजें, उड़ा  देंगे आपके होश 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

ज कल जंक फ़ूड और बाजार के खाने का कुछ ज्यादा ही चलन है। लेकिन आप को बता दे कि बाहर बनाये गए खाने में कई बार साफ़ सफाई नहीं होती है। कोई होटल कितना भी बड़ा क्यों ना हो उन से भी गलती होती है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही अजीबो गरीब गलतियों के बारे में बताएँगे।

आप जब भी बाहर का खान खाते है तो उसमे बाल निकलना या मुंह में कंकड़ आना तो आम बात है लेकिन कुछ लोगो के खाने में ऐसी चीजें आई है जिन्हे जानकार आप हक्के बक्के रह जाएंगे।

1. खाने में कंडोम: 

हम अक्सर अपने बच्चों से कंडोम की बात करने में हिचकिचाते है. लेकिन क्या होगा जब खाने में ही कंडोम आ जाये। ऐसा ही एक वाक्या सन 2009 में स्विट्ज़रलैंड के एक परिवार के साथ हुआ था। उनके खाने के बॉक्स के नीचे कंडोम चिपका हुआ मिला था।

2. खाने में बुलेट: 

आप ने लोगो को धमकी देते सूना होगा कि तुमने यह काम नहीं किया तो गोली खानी पड़ेगी। कैलिफोर्निया की रहने वाली एक महिला ने तो इस कहावत के मायने ही बदल दिए। इस महिला ने जब Costco store से जब एक हॉट डॉग ख़रीदा तो उन्हें मुंह में कुछ आया। जब उन्होंने देखा तो वह बुलेट का टुकड़ा था। लेकिन दुर्भाग्य वश एक और 9 mm बुलेट जो उस हॉट डॉग में थी पहले ही उनके पेट में चली गई थी। जिसे बाद में डॉक्टर्स ने निकाला।

3. खाने में तंदूरी चाक़ू:

न्यूयॉर्क के एक आदमी ने जब सबवे के फेमस बर्गर को आर्डर किया और खाने लगा तो उसके मुंह में कुछ आया। जब उसने देखा तो वह एक 7 इंच का चाक़ू था जिसे बर्गर वाले ने बर्गर के साथ बेक कर दिया था। वो तो गरिमत रही कि उनके मुंह में पहले चाक़ू का हैंडल आया वरना चाक़ू की धार आजाती तो लेने के देने पड़ जाते।

4. कोल्ड्रिंक में मल:

वर्जीनिया में जब एक आदमी ने सोडा मशीन से कोल्ड्रिंक ली तो उसके सोडा में इंसानी मल के पार्टिकल्स आ गये। अब आप ही सोचिये आपके साथ ऐसा हो जाए तो क्या आप कभी दुबारा कोल्ड्रिंक पिएंगे?

5. मैकडोनल्ड मिल में दाँत:

जब जापान की एक महिला ने मैकडोनल्ड मिल आर्डर किया तो उसके बॉक्स में एक इंसानी दांत निकला। अब उस महिला ने मैकडोनलड वालों के दांत तोड़ें या नहीं यह तो नहीं पता।

Related Posts