जिन्हें कुत्तों का डर दिखाया उन्हीं के डर से ट्रम्प छुपे बंकर में

कोलकाता टाइम्स :
एकतरफ बेहाल कोरोना संक्रमण दूसरी ओर गृह युद्ध जैसे हालत। इन दोनों से निपटने में अमेरिका की हालत बेहत ख़राब दिख रही है। एक अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस कस्टडी में हुई मौत के बाद भड़की हिंसा की आंच व्हाइट हाउस तक पहुंच चुकी है। अपने देश के नागरिक ही अमेरिका को क्षति पहुँचाने पर तुली ही। लोगों ने व्हाइट हाउस के आसपास पत्थरबाजी शुरू। जिसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सुरक्षित बंकर में ले जाया गया है। वॉशिंगटन, न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी समेत अमेरिका के चालीस शहरों में कफ्र्यू लगा दिया गया है।
गौरतालब हो कल वाइट व्हाइट हाउस के आसपास लोगों के प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति ट्रम्प ने प्रदर्शनकारियों को हिंसक कुत्तों से कटवाने की बात कही थी और आज वही ट्रैम्प उन्हीं लोगों के डर से बंकर में जा छुपे।
वाशिंगटन में बड़ी संख्या में लोग व्हाइट हाउस के बाहर एकत्रित होकर नारेबाजी करने लगे. प्रदर्शनकारियों ने प्लास्टिक की बोतलों में पानी भरकर पुलिसकर्मियों फेंकी. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। वहीं प्रदर्शनकारियों ने व्हाइट हाउस के नजदीक शेवरलेट की गाडिय़ों में आग लगा दी। यह गाडय़िां पुलिस और विशेष सेवा के अधिकारियों द्वारा इस्तेमाल की जाती हैं। पुलिस ने बताया कि अभी तक पूरे अमेरिका 1400 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि मिनेपॉलिस में 26 मई को जॉर्ज फ्लॉयड नाम के शख्स को पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया था। एक पुलिस अधिकरी ने सड़क पर अपने घुटने से फ्लॉयड की गर्दन को करीब आठ मिनट तक दबाए रखा। धीरे-धीरे फ्लॉयड की हरकत बंद हो जाती है। इस घटना वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में 40 साल का जॉर्ज लगातार पुलिस अधिकारी से घुटना हटाने की गुहार लगाता रहा। इस दौरान आस-पास काफी भीड़ जमा होती है। उसे अस्पताल ले जाया जाता है, जहां उसकी मौत हो जाती है।
अमेरिका के मिनीपोलिस में उस श्वेत पुलिस अधिकारी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसपर थर्ड डिग्री हत्या और हत्या का आरोप लगाया गया।