June 29, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

प्रिंस ने पार्टी किया तो अब 10 हजार डॉलर का जुर्माना भी भरो   

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :  

स्पेन सरकार ने बेल्जियम के प्रिंस जोशिम पर दस हजार डॉलर का जुर्माना लगाया है। प्रिंस पर यह जुर्माना इसलिए लगा है क्योंकि उन्होंने देश के लॉकडाउन नियमों  का उल्लंघन किया। बुधवार को स्पेन के अधिकारियों ने बताया कि 28 वर्षीय प्रिंस जोशिम पर फाइन तब लगाया गया जब वे स्पेन पहुंचने के बाद पार्टी करने निकल गए।  इसके बाद वे कोरानावायरस से संक्रमित पाए गए ,

एंडालूसिया के एक अधिकारी ने कहा कि बेल्जियम के किंग फिलिप के भतीजे प्रिंस जोशिम ने 24 मई को स्पेन में एक इंटर्नशिप के लिए यात्रा की थी, लेकिन वह देश के अनिवार्य नियमों का पालन करने में विफल रहे। अधिकारी ने कहा कि घर में रहने के बजाए प्रिंस दो दिन बाद दक्षिणी शहर कार्डोबा में पार्टी करने चले गए और बाद में वो कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए।

यह एक गैर-कानूनी पार्टी थी, जिसमें 27 लोगों ने हिस्सा लेकर स्पेन में लागू लॉकडाउन के नियमों को तोड़ा। फिलहाल प्रिंस जोशिम ने अपने किए पर माफी मांगी है। जोशिम का कहना है कि मुझे अपने किए पर बहुत पछतावा है। साथ ही उन्होंने कहा कि इसका जो भी परिणाम है वे भुगतने के लिए तैयार हैं।

Related Posts