May 20, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

जब डॉक्टर्स ही खाये इंसानों को काटकर

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

इंसानो को मारना और मारने के बाद उन्हें काट कर सूट केस में भर कर फेंक देना, ऐसी वारदात अक्सर सुनने को मिलती है जो किसी का भी दिल दहला दे। ऐसी खबरें सुन कर तो हम भी हैरान रह जाते हैं और डर जाते हैं कि कोई ऐसा कैसे कर सकता है। लेकिन ऐसी कई घटना देखी भी गयी हैं और सुनी भी गयी है. ऐसी ही एक और खबर हम आपको बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप भी हैरान रहने वाले हैं।

जी हाँ, अपने ये सब तो सुन ही रखा है लेकिन ये कभी नहीं सुना होगा कि कोई डॉक्टर इंसानो को काट कर खाता है। सुन कर चौंक गए होंगे लेकिन सच है ये जिसे हम बताने जा रहे हैं। दरअसल, दक्षिण अफ़्रीका के क्वाज़ुलु-नटाल प्रांत के गांव शायामोया में ऐसी ही एक घना घटी है। यही एक डॉक्टर अपने क्लिनिक के साथ ही किराए पर रहा करता था, इसके रहने से कई बार पड़ोसियों को अजीब सी बदबू आती थी।

उन्होंने कई बार इस मकान के मालिक से सड़े मांस की दुर्गंध आने की शिकायत भी की लेकिन उसने इस पर गौर नहीं किया क्योंकि वह खुद इस घर में नहीं रहता था. वहीँ एक बार पड़ोसियों को उसी जगह पर एक सर कटी लाश मिली जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए। इतना ही नहीं घर के बर्तनों में इंसानों के कान के टुकड़े और सूटकेस से शरीर के कई टुकड़े मिले।

इस बात का पता तभी चला जब मकान मालिक ने जा कर देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया और उस डॉक्टर ने ये काबुल किया कि ‘वह इंसानों का मांस खाते-खाते थक गया है।’ इसी के बाद उसके क्लिनिक से कई लाशें भी मिली जो काफी  दिल दहला देने थी।

Related Posts