July 2, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular स्वास्थ्य

घर में दिख जाये ये घोंघा तो तुरंत करे यह काम, नहीं तो… 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

घोंघा एक ऐसा जीव है जिसे कोई भी अपने घर में देखना पसंद नहीं करता। इस जीव को देखते ही घिन आने लगती है। कई लोग इससे दूर ही रहना पसंद करते है। हालांकि कुछ घोंघे ऐसे होते है जो आपके लिए अलग तरह की परेशानी पैदा कर सकते है। ऐसे ही घोंघे की एक प्रजाति है रेड ट्राएंगल। इसका नाम इसलिए ऐसा है क्योकि इसके शरीर के ऊपर लाल रंग के ट्राएंगल बने होते हैं। इन ट्राइंगाल्स में बने छेद से ही ये घोंघा सांस लेता है। इस प्रोसेस को न्युमोस्टोन कहा जाता है। ख़बरों की मानें तो, ये जीव ज्यादातर ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं।

इनके बारे में बताया जाता है कि इनकी लम्बाई 6 इंच तक हो सकती हैं साथ ही ये कई तरह के रंगों में पाए जाते हैं। घोंघे की ये प्रजाति शैवाल और फफूंद खा कर जिन्दा रहती है। इसलिए इस जीव के बारे में कहा जाता है कि, अगर ये घोंघे आपको घर के किसी भी कोने में नजर आए तो समझ जाइए कि आपके घर में फफूंद की समस्या तेज हो गयी है। अगर इस प्रकार के घोंघे आपके घर में मौजूद है तो बिना समय गवाए घर की साफ़-सफाई कर दीजिये। इन कीड़ों का घर में होना ही इस बात का सबूत है कि आपकी नजरों से छिपे फफूंद घर में मौजूद हैं।

Related Posts