July 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

छोटी उम्र में इस बीमारी से पीड़ित यह एक्टर विश्व घूम चुके हैं 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

पाकिस्तानी सीरियल ‘हमसफर’ से प्रसिद्ध हुए अभिनेता फवाद खान की पाकिस्तान में चाहने वालों की कमी नहीं है, अब उन्होंने अपने शानदार अभिनय से भारत के लोगों को भी दीवाना बनाना शुरू कर दिया है। बॉलीवुड में  फिल्म ‘खूबसूरत’ में उनके काम की काफी सराहना मिली थी।

आइए जानते हैं फवाद खान के उन पांच चीजों के बारे में, जिससे शायद आप शायद अंजान हों –

कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई: एक सिंगर और अभिनेता बनने से पहले फवाद खान ने कंप्यूटर साइंस में ट्रेनिग हासिल की है। उन्हें कंप्यूटर साइंस का अच्छा ज्ञान है, लेकिन भाग्य को कुछ और ही मंजूर था इसलिए अब वह एक अभिनेता हैं।

पहला रोल स्पाई बॉय का: 13 साल की उम्र में मॉडलिंग की शुरुआत करने वाले फवाद खान एक पाकिस्तानी शो ‘जुट्ट और बॉंड’ में एक जासूस की भूमिका में दिख चुके हैं। उस समय उनकी उम्र 19 साल थी। वैसे यह शो दर्शकों के दिलों पर कुछ खास असर नहीं छोड़ पाया।

पूरे विश्व का भ्रमण कर चुके हैं फवाद: पाकिस्तान में लाहौर के रहने वाले फवाद 32 साल की उम्र में पूरे विश्व का भ्रमण कर चुके हैं। उनका बचपन साउदी अरब, ग्रीस, मेंचेस्टर में बिता है। उन्हें ट्रेवलिंग करने का बहुत ही ज्यादा शौक है।

डायबिटीज के मरीज: बहुत ही कम लोगों को पता है कि फवाद खान डायीबिटीज के मरीज हैं। उनका मानना है कि डायबटीज के कारण ही वह अपनी सिंगिंग और एक्टिंग पर एक साथ ध्यान नहीं दे पाते।

कपड़ों का अपना ब्रांड: एक पिता, सिंगर और एक एक्टर के अलावा फवाद खान डिजाइनर भी हैं। ‘सिल्क’ के नाम से उनका अपना ब्रांड भी है।

Related Posts