October 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

लाखों में एक : डॉक्टरों को चौंकाया बिना हाथ-पैर की जन्मी बच्ची 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

ध्यप्रदेश के विदिशा जिले के सांकला गांव में 28 वर्षीय महिला ने एक ऐसी बच्ची को जन्म दिया है, जिसके हाथ-पैर नहीं हैं। जिसे देख डॉक्टर भी हैरान है।

इस बच्ची के पिता सोनू वंशकार ने बताया, ‘मेरी पत्नी प्रीति ने शुक्रवार को एक बच्ची को घर में ही जन्म दिया है। बच्ची का जन्म सिर्फ सिर और धड़ के साथ हुआ है। उसके हाथ-पैर नहीं हैं। लेकिन वह पूरी तरह स्वस्थ है।’

उन्होंने कहा कि यह हमारा तीसरा बच्चा है। इससे पहले हमारा एक बेटा और एक बेटी है।

वहीं, सिरोंज प्रखंड के चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद दीवान ने कहा, ‘ये जन्मजात विकृति का मामला है। लाखों मामलों में इस तरह की स्थिति बनती है।’ उन्होंने कहा कि बच्ची के माता-पिता उसे जांच के लिए अस्पताल में लाने के लिए तैयार नहीं हैं।

बता दे,  ऑस्ट्रेलिआ और इंडोनेशिया में ऐसे बच्चे जन्मे  जो बगैर हाथ-पैर के हैं।

Related Posts