पति नहीं लाया चिकेन बिरियानी, आग में झुलसी पत्नी

कोलकाता टाइम्स :
पति ने उन्हें चिकन बिरयानी नहीं खिलाई तो तमिलनाडु के मामल्लपुरम में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, 32 साल के मनोहरन और उनकी 28 साल की पत्नी सौम्या मूर्ति बनाने का काम करते थे। 12 साल पहले इन दोनों की शादी हुई थी। इनका 10 साल का बेटा और 11 साल की बेटी है।
सौम्या और मनोहरन के घर के पास ही एक नया रेस्टोरेंट खुला था। यहां एक के साथ एक फ्री चिकन बिरयानी ऑफर चल रहा था। लिहाजा इस ऑफर को देख कर पत्नी ने पति से बिरायनी लाने को कहा। लेकिन जब तक पति मनोहरन वहां पहुंचते, चिकन बिरानी का स्टॉक खत्म हो गया था। ऐसे में उसने वहां से प्लेन बिरयानी ले ली. लेकिन घर पहुंचने पर उनकी पत्नी नाराज हो गई। उसने प्लेन बिरयानी खाने से मना कर दिया। लिहाजा मनोहर ने बिरयानी पड़ोसी को दे दी।
पुलिस के मुताबिक, मनोहन काम पर चले गए। इस बीच पत्नी सौम्या छत पर पहुंच गई. वहां उसने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद उसने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। बाद में किसी पड़ोसी ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सौम्या को पास के ही एक सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन वो इतनी ज्यादा जल चुकी थी कि शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।