July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

आमिर पहले एक्टर जिनके यह रिकॉर्ड, जानकर आप भी हो जाएंगे दंग!

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

बॉलीवुड में पहले 100 करोड़, फिर 200 करोड़ और अब 300 करोड़ क्लब बनाने का श्रेय अगर किसी को जाता है तो वो हैं मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान। जी हां आमिर ही वो एक्टर हैं जिनकी फिल्में सारे रिकॉर्ड्स तोड़ती रही हैं।

2008 में आई आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली बॉलीवुड की पहली फिल्म थी। गजनी ने 116 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इस फिल्म में आमिर के अपोजिट असिन थीं। इसके बाद 2009 में आई आमिर की ‘3 इडियट्स’ ने 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर दिखाया। फिल्म ने कुल 202 करोड़ बटोरे थे। ये फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली बॉलीवुड की पहली फिल्म बन गई।

अब बात करते हैं आमिर की ‘पीके’ की। ये फिल्म 300 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर चुकी थी। इससे पहले किसी बॉलीवुड ने 300 करोड़ नहीं कमाए हैं।

Related Posts