July 2, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

50 से 1, अब ढाई लाख पहुंची सिर्फ सूचना का ईनाम 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

सिर्फ 72 घंटों में ही सूचना देने की ईनाम राशि ढाई लाख पहुंच गयी। इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता हिअ कि इस गैंगस्टर को पकड़ने के लिए यूपी पुलिस कितने एड़ी की जोड़ लगा रही है। कानपुर के विकरू गांव में एक सीओ सहित आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी विकास दुबे पर अब इनाम की राशि बढ़ाकर ढाई लाख रुपए कर दी गई है। कानपुर आईजी रेंज मोहित अग्रवाल ने फरार चल रहे विकास दुबे पर इनाम की राशि बढ़ाने के लिए डीजीपी ऑफिस को लिखा था।

इसके बाद डीजीपी एचसी अवस्थी ने इनाम की राशि बढ़ाते हुए ढाई लाख कर दी है। अब विकास दुबे की सूचना देने पर ढाई लाख रुपए का इनाम मिलेगा। इससे पहले उस पर 50 हजार और फिर बढ़ाकर एक लाख का इनाम कर दिया गया था।

पुलिस कर्मियों की हत्याकांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे की गिरफ्तारी पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। 40 थानों की फोर्स, एक हजार से अधिक दारोगा। क्राइम ब्रांच और एसटीएफ की टीम उसकी चप्पे-चप्पे पर तलाश कर रही है। बावजूद इसके 72 घंटे से ज्यादा का वक्त गुजरने के बाद भी विकास दुबे और उसके गुर्गे पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

Related Posts