June 26, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

गया था पूरा परिवार, पाकिस्तान ने पत्नी के बगैर भारत लौटने पर किया मजबूर  

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

त्नी-बच्चों को लेकर पाकिस्तान गये थे बीमार सास से मिलने। लेकिन लॉकडाउन ने वहीं कई महीने रोक लिया। और अब वापस तो आये, लेकिन अधूरा परिवार। राजस्थान का रहने वाला  34 वर्षीय लीलाराम पाकिस्तान के मीरपुर खास अपनी पत्नी के बिना ही देश लौटना पड़ा।

भारत और पाकिस्तान में इस प्रकार फंसे लोगों को स्वदेश भेजने के लिए सहमति बनने के बाद अधिकारियों ने लीलाराम और उसके तीन बच्चों को वापस जाने की अनुमति दे दी लेकिन उसकी पत्नी जनता (33) के पास भारतीय नागरिकता नहीं होने के कारण उसे भारत नहीं आने दिया गया।

लीलाराम ने कहा कि इस्लामाबाद में भारतीय दूतावास ने उसकी पत्नी को लौटने की अनुमति नहीं दी और उसे अपनी पत्नी को पाकिस्तान छोड़कर बच्चों के साथ लौटना पड़ा।

लीलाराम 1986 में पाकिस्तान से भारत आया था और उसे बाद में भारतीय नागरिकता मिल गई थी लेकिन उसकी पत्नी के पास भारत की नागरिकता नहीं है और वो दीर्घकालीन वीजा पर यहां रह रही थी।

Related Posts