July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

रावण के आगे राइट कहाँ ? पुष्पक ने ही भरी पहली उड़ान! 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

विमान की बात एते ही हमारे जहन में राइट ब्रदर का नाम आता है, जिन्होंने 20वीं शतक में विमान का अविष्कार किया। लेकिन अब इस इतिहास को बदलने की स्थिति आन खड़ी हुई है। श्रीलंकाई सरकार ने एक विज्ञापन जारी किया है, जिसमें लोगों को ऐसे दस्तावेजों को साझा करने के लिए कहा गया है, जिससे यह साबित हो सके कि हिंदू महाकाव्य रामायण का खलनायक राक्षसों का राजा रावण दुनिया में पहले विमान उड़ाने वाला शख्स था।

दिलचस्प बात यह है कि श्रीलंका के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने अब 5,000 साल पहले रावण द्वारा उड़ान भरने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले तरीकों को समझने के लिए एक पहल शुरू की है। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष शशि दानतुंज ने बताया, राजा रावण एक प्रतिभाशाली व्यक्ति था। वह उड़ान भरने वाला पहला व्यक्ति था। वह एक विमान चालक था। यह पौराणिक कथा नहीं है, यह एक तथ्य है। इस पर विस्तृत शोध किए जाने की आवश्यकता है। इसे अगले पांच वर्षों में हम यह साबित करेंगे।

यह काफी उल्लेखनीय है कि श्रीलंका ने उन कहानियों को खारिज कर दिया कि रावण ने भगवान राम की पत्नी सीता का अपहरण किया था।  सरकार ने यह दावा करते हुए कि यह एक भारतीय संस्करण था और रावण एक महान राजा था। श्रीलंका में प्राचीन लंका के राजा के बारे में इन दिनों रुचि है।

श्रीलंका ने हाल ही में अपने पहले अंतरिक्ष मिशन में बाहरी अंतरिक्ष में रावण नामक उपग्रह को भेजा है। बताते चलें कि पौराणिक कथाओं और रामायण के अनुसार, रावण के पास पुष्पक नाम का एक विमान था। इसी विमान पर उसने सीता माता का अपहरण किया था।

Related Posts