July 4, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

10 कैरेट की चमक पड़ते ही मजदुर बन गए 50 लाख के मालिक

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

ध्य प्रदेश के पन्ना जिले के रानीपुर ग्राम की एक खदान में 9 मजदूरों की किस्मत चमक गई और उन्हें 10 कैरेट 69 सेंट का हीरा मिला। इसकी कीमत 50 लाख रुपए से ऊपर आंकी जा रही है। पहले भी इसी खदान से एक मजदूर को 70 सेंट का हीरा मिल चुका है।  दोनों हीरे कार्यालय में जमा किए गए हैं और आगामी होने वाले हीरे की नीलामी में इन्हें रखा जाएगा।

मध्य प्रदेश का पन्ना अपने हीरों के लिए बहुत मशहूर है। यहां पहले भी कई किसान और मजदूरों को कीमती हीरे मिल चुके हैं। लेकिन सबसे महंगा हीरा अक्टूबर 1961 में रसूल मोहम्मद को मिला था। जो 44.55 कैरेट का था। उस समय हीरे की कीमत 3 लाख रुपए थी, आज अगर ऐसा हीरा मिलता तो उसकी कीमत एक करोड़ से भी ज्यादा होती। हीरे की क्वालिटी उसकी चमक के आधार पर तय होती है। जिन हीरों में से चमकीली किरणें निकल रही होती हैं वो बहुत ज्यादा कीमत के होते हैं। जानकारी के मुताबिक ऐसे हीरे पन्ना में बहुत कम मिलते हैं।

Related Posts