February 23, 2025     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

आलिया, अर्जुन ने जो किया, शबाना शायद ही किसी न्यूकमर पर भरोसा कर पाये!

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

लिया भट्ट और अर्जुन कपूर ने एक्ट्रेस शबाना आजमी से एक वादा किया था, लेकिन उसे पूरा नहीं किया। इसकी वजह से शबाना आजमी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शबाना आजमी अब शायद ही किसी न्यूकमर एक्टर पर भरोसा कर पाएं।

दरअसल, एक्ट्रेस शबाना आजमी के वार्षिक चैरिटी फैशन शो में एक्ट्रेस आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर भी शामिल होने वाली थीं। ‘मिजवान’ पर केंद्रीत इस शो में आलिया को अपनी मां सोनी राजदान के साथ शामिल होना था। मगर पूरे शो के दौरान आलिया को कहीं भी नहीं देखा गया।

सूत्र ने बताया, ‘इस साल कई बॉलीवुड सितारों ने इस बात के लिए हामी भरी थी कि वे अपने स्टार माता-पिता के साथ शो में पहुंचेंगे, लेकिन आलिया ऐसा नहीं कर सकीं। इसलिए आयोजकों को अंतिम पलों में उनकी एंट्री को हटाना पड़ा। कैटवॉक को फिर से कोरियोग्राफ किया गया। जबकि उनके कास्ट्यूम तक रेडी हो गए थे।’

मिजवान वेलफेयर सोसायटी के द्वारा ऑनलाइन पोस्ट किया गया था कि आलिया भट्ट भी अपनी मां सोनी राजदान के साथ इस फैशन शो का हिस्सा बनेंगी।

सूत्रों ने बताया कि अंतिम क्षणों में आलिया को शो में आने का प्रोग्राम कैंसल करना पड़ा। इसका कारण उनके वर्क कमिटमेंट्स थे।’ वहीं अर्जुन कपूर भी अपने पिता बोनी कपूर के साथ इस इवेंट में शामिल नहीं हो सके। हालांकि चर्चा थी कि ये भी शामिल होंगे।

Related Posts