July 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

हैरतंगेज :  सिर्फ KISS और माँ बन गयी प्रेमिका 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

मेडिकल वर्ल्ड में कई अजीबोग़रीब मामले सामने आते रहते हैं। अभी तक हमनें पढ़ा था कि गर्भधारण के लिए सेक्स जरुरी होता है। लेकिन अब अमेरिका के मैसाच्युसेट्स में रहने वाली एक महिला ने जो दावा किया वो हैरान करने वाला है। सोशल मीडिया पर एक महिला ने दावा किया कि 19 साल की उम्र में उसके प्रेमी ने बिना उसके साथ संबंध बनाए उसे प्रेग्नेंट कर दिया था। उसे भी नहीं पता चला कि आखिर ये चमत्कार कैसे हुआ? अब 26 साल की हो चुकी इस महिला का नाम सामंथा लीन इसबेल है।

उसने बताया कि जब 19 साल की उम्र में वो मां बनी थी तब उसके प्रेमी एलेक्स ने उसके साथ कोई शारीरिक संबंध बनाया ही नहीं। सिर्फ किस कर उसने सामंथा को प्रेग्नेंट कर दिया था। अब दो बच्चों की मां बन चुकी सामंथा ने टिकटोक पर वीडियो बनाकर इस बात का खुलासा किया।  मामले की पूरी जानकारी देते हुए सामंथा ने बताया कि उसे लगता है कि वो उस रात को प्रेग्नेंट हुई थी जब वो अपने प्रॉम नाइट पर प्रेमी एलेक्स के साथ अकेले थी।

इसके एक हफ्ते बाद सामंथा ने अपना पीरियड मिस किया था। जब उसके पेट में दर्द हुआ तो उसने एलेक्स से प्रेग्नेंसी टेस्ट करने की बात कही. लेकिन एलेक्स ने कहा कि ऐसा हो ही नहीं सकता है। लेकिन जब उस महीने सामंथा ने पीरियड मिस कर दिया तो आखिरकार उसने प्रेग्नेंसी टेस्ट किए। रिजल्ट देख दोनों हैरान रह गए क्यूंकि सामंथा वाकई मां बनने वाली थी।

नेशनल हेल्थ सर्विस यूके का कहना है कि बिना सेक्स के भी एक महिला प्रेग्नेंट हो सकती है। ऐसा तब हो सकता है जब बिना सेक्स के भी पुरुष का स्पर्म महिला की बॉडी में जाकर उसके अंडे को फर्टिलाइज कर दे। सामंथा का कहना है कि यही उसके साथ भी हुआ था।

Related Posts