July 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

सोशल मीडिया पर ऐसे पैसे कमाना इन पांचों को पड़ा महंगा, 14 लाख जुर्माने के साथ कोर्ट ने भेजा जेल 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

गता है टिकटोक की तरह इन महिलाओं के सितारें भी गर्दिश में है। इजिप्ट में रहने वाली इन पांच महिलाएं भी सोशल मीडिया खासकर टिकटोक और इंस्टाग्राम पर लाइव जाकर लोगों से बातचीत करती थीं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसेर बनी इन लड़कियों को इससे लाखों का फायदा हो रहा था। लेकिन एक ही पल में इनकी किस्मत अँधेरे में खो गयी। क्योंकि इजिप्ट सरकार को इनकी हरकतें पोर्न स्टार जैसी लगी. इस कारण इन्हें अश्लीलता फ़ैलाने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया। अब इजिप्शियन कोर्ट ने इन्हें दो साल जेल की सजा सुनाई है।

ये फैसला 27 जुलाई को आया। इसमें हनीन हॉसम, मोवड़ा अल अधम सहित तीन महिलाओं को टिकटोक पर वीडियो पोस्ट करने के लिए जेल की सजा सुनाई गई।

दो साल जेल की सजा के अलावा इन महिलाओं के ऊपर भारी-भरकम जुर्माना भी ठोंक दिया गया। सोर्स के मुताबिक़, एक महिला पर लगभग 14 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया है। पाँचों ने कोर्ट  में अपना पक्ष रखने की कोशिश की थी। लेकिन कोर्ट में उन्हें बदचलन और घटिया कहकर सजा सुना दी गई।

सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने इसकी आलोचना की। कुछ ने कि ये डिजिटल प्रोस्टीट्यूशन है। वहीं कुछ ने ऐप्स को बैन करने की डिमांड की

Related Posts